18 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

ग्लोबल इनवेस्टर समिट की तैयारी, धामी ने की समीक्षा

ग्लोबल इनवेस्टर समिट की तैयारी, धामी ने की समीक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 को लेकर शासकीय आवास पर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे एवं वैश्विक निवेशक सम्मेलन के शुभारंभ समारोह हेतु की जा रही सभी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को देश-विदेश से आने वाले सभी निवेशकों को अतिथि देवो भव: की भावना के साथ समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास के दृष्टिगत वैश्विक निवेशक सम्मेलन एक महत्वपूर्ण सोपान है जो “सर्वश्रेष्ठ उत्तराखण्ड” की यात्रा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

#DestinationUttarakhand

See also  मुख्य सचिव ने नई कार्ययोजना के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए