15 सूत्रीय मांगों को ले कर पिथौरागढ़ की रामगंगा घाटी के प्रमुख कस्बे मुवानी की जनता ने बाजार में जुलूस निकाल कर क्रमिक अनशन की शुरुवात की। बोरायजर से चौसाली बाजार मुवानी तक निकले जुलूस में क्षेत्र की जनता ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी की और व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को दोपहर तक बंद कर आंदोलन को समर्थन दिया। रामगंगा घाटी विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष कमल दीप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में शुरू हुए क्रमिक अनशन में क्षेत्र के सैकड़ो लोग शामिल रहे।

कमल दीप ने अपने संबोधन में बताया कि गांधीवादी तरीके से क्रमिक अनशन तीन दिनों तक रहेगा और मांगे पूरी ना होने की दशा में ये अनिश्चितकालीन आमरण अनशन में तब्दील होगा। मुवानी में सुबह से बाजार बंद रहा और पूरा बाजार छावनी में तब्दील हो गया, पुलिस-प्रशासन ने संवेदनशीलता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए थे!
बारी-बारी से वक्ताओं ने अपनी बात रखी, संघर्ष समिति के कोषाध्यक्ष राम सिंह राठौर ने सहयोग बनाये रखने की अपील की, उप ग्राम प्रधान शोभन कार्की ने पुराने आंदोलन की याद दिलाई और भूतपूर्व कैप्टन श्याम सिंह कार्की ने पूर्व सैनिक संगठन की और से पूरा सहयोग देने की बात कही, भावना बिष्ट ने मातृशक्ति से बढ़-चढ़ कर आंदोलन में हिस्सा लेने का आग्रह किया।
आंदोलन में संचालन कर रहे हंस पाल ने क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के मध्यनजर सभी मांगों को सरकार से हल करने की अपील की। पहले दिन क्रमिक अनशन में कमल दीप सिंह, राम सिंह राठौर, शोभन कार्की, मेहर सिंह कठायत, त्रिलोक बोरा बैठे। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष सुमित पाल, संजय भट्ट, सूरज गोरखा, दिगम्बर मारकुन, नवीन बसेड़ा, राहुल सोनार, दीवान सिंह बोरा, गोविंद भट्ट, मनोज भण्डारी, पप्पू पुजारा, कृष्ण कुमार शर्मा, अंकित मेहरा, मुकेश बोरा, हयात बिष्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, हरीश बोरा, जितेश खनका, दीपक मंगला, लोक बहादुर चंद, पुष्कर बोरा, रवि गोस्वामी, किशोर भट्ट, दीपक कार्की, दिवाकर सोनार, दीवानी राम चन्याल, हरीश पुजारा, महेन्द्र खोलिया, नवल वर्मा, जगदीश कापड़ी, कुन बहादुर, मीना देवी, माधवी देवी, ललिता डोबाल, मंजू पुजारा, बिमला राठौर, गीता देवी, खुशी भट्ट, विनीता बोहरा, ललिता कार्की सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे!

More Stories
नैनीताल के दिवंगत जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को पिथौरागढ़ में दी गई श्रद्धांजलि
पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 37 शिकायतें आईं, समाधान के निर्देश
कैंट का किला मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, डॉ. जसविंदर सिंह बढ़ा रहे पार्टी का कुनबा, ने लोगों को जोड़कर दिया एकजुटता का संदेश