जिला सूचना अधिकारी नैनीताल स्व० गिरिजा शंकर जोशी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से आज जिला सूचना कार्यालय पिथौरागढ़ में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में आए पत्रकारों एवं जिला सूचना कार्यालय के स्टाफ द्वारा स्व० जोशी जी की स्मृतियों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व० जोशी के विभागीय एवं सामाजिक क्षेत्रों में किए गए विभिन्न कार्यों की सराहना की। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा मौन धारण कर, ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। सभी ने दिवंगत के परिवार के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही।

स्व० जोशी ने लगभग 28 वर्ष सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में विभिन्न पदों पर कार्य किया। उनकी कार्यशैली और व्यक्तित्व ने हमेशा लोगों को प्रभावित किया। उन्होंने जनपद पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत एवं नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी का पद धारित करते हुए सूचना विभाग और पत्रकार हितों के लिए कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।
कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी संतोष चंद, वरिष्ठ पत्रकार विजय वर्धन उप्रेती, भक्तदर्शन पाण्डेय, राकेश पंत, कुंडल सिंह चौहान, मनीष चौधरी, राजेश पंगरिया, कोमल मेहता, बृजेश तिवारी, प्रकाश पाण्डेय सहित अन्य पत्रकार और सूचना कार्मिक उपस्थित रहे।

More Stories
पिथौरागढ़ की रामगंगा घाटी में लोगों ने शुरू किया क्रमिक अनशन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर बुलंद की आवाज़, 3 दिन बाद आमरण अनशन की चेतावनी
पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 37 शिकायतें आईं, समाधान के निर्देश
कैंट का किला मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, डॉ. जसविंदर सिंह बढ़ा रहे पार्टी का कुनबा, ने लोगों को जोड़कर दिया एकजुटता का संदेश