उत्तराखंड की बेटी स्वर्गीय अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी के नेतृत्व व कोटद्वार जिलाध्यक्ष विकास नेगी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गंगा भोगपुर तल्ला, वनंत्रा रिजॉर्ट के समीप पहुंचकर दिवंगत अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी की स्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा मामले में न्याय की मांग दोहराई।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात अंकिता भंडारी प्रकरण की CBI जांच की धीमी गति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वनंत्रा रिजॉर्ट तक मार्च निकाला।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए मामले की जांच में तेजी लाई जानी चाहिए तथा प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग केवल एक परिवार की मांग नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता की न्याय की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले में न्याय की मांग को लगातार उठाती रहेगी और पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहेगी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना पूरे उत्तराखंड की संवेदनाओं से जुड़ा विषय है। बरसी के अवसर पर हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ यह मांग दोहराते हैं कि जांच प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। परिवार को न्याय और प्रदेश की जनता को इस मामले में स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधायक प्रीतम सिंह व उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला ने कहा कि अंकिता भंडारी की बरसी पर वनंत्रा रिजॉर्ट तक निकाला गया मार्च न्याय की मांग को मजबूती से उठाने का एक शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रयास है। कांग्रेस लगातार इस मामले को जनता के बीच उठाती रहेगी और अंकिता के परिवार को न्याय मिलने तक उनकी आवाज को बुलंद करती रहेगी व अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना पूरे उत्तराखंड की संवेदनाओं से जुड़ा विषय है। बरसी के अवसर पर हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ यह मांग दोहराते हैं कि जांच प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। परिवार को न्याय और प्रदेश की जनता को इस मामले में स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए अंकिता भंडारी की बरसी पर वनंत्रा रिजॉर्ट तक निकाला गया मार्च न्याय की मांग को मजबूती से उठाने का एक शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रयास है। कांग्रेस लगातार इस मामले को जनता के बीच उठाती रहेगी और अंकिता के परिवार को न्याय मिलने तक उनकी आवाज को बुलंद करती रहेगी। कार्यक्रम में SC प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल, सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर, महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, राजेंद्र धस्माना, महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, राकेश सिंह, रवि जैन, मनोज गुसाईं, राजीव चौधरी, अमन गर्ग, गजेंद्र, विक्रम साईं, गोकुल रमोला, धनवीर, विजयपाल पवार, रवि थापा, रवि राणा, दीप शर्मा, मनीष व्यास, रेखा सती, अश्विनी बहुगुणा, पुष्पा मिश्रा, हिमांशु कश्यप, गौरव जोशी, गौरव भारती, गब्बर, ओम, गोपाल रावत, राज गौर, राकेश अग्रवाल, अजय रावत, बी.एस. पयाल, सरोजिनी थपलियाल, रमेश चौहान, भगवान सिंह पवार एवं देवेंद्र प्रजापति सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
सीएम धामी ने किया 140 स्टूडेंट्स के साथ संवाद
अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने की लड़ाई, संदीप चमोली बोले अब दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय का होगा घेराव
पुण्यतिथि पर अंकिता भंडारी को दी गई श्रद्धांजलि, जांच में सुस्ती को लेकर उठाए सवाल