19 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून में सड़कों की बेहाली, कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी पर उठाए सवाल, ज्ञापन देकर जल्द समाधान निकालने की मांग

देहरादून में सड़कों की बेहाली, कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी पर उठाए सवाल, ज्ञापन देकर जल्द समाधान निकालने की मांग

देहरादून शहर में जर्जर सड़कों, नालियों की बदहाल स्थिति, जलभराव तथा लोक निर्माण विभाग से संबंधित विभिन्न जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की मांग को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रितेश छेत्री के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, उत्तराखंड, देहरादून को ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर रितेश छेत्री ने कहा कि देहरादून शहर के अनेक प्रमुख मार्गों एवं संपर्क मार्गों की स्थिति लंबे समय से खराब बनी हुई है। जगह-जगह सड़कें क्षतिग्रस्त होने के कारण आम जनता को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान जलभराव की समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे लोगों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। देहरादून में सड़कों की बेहाली, कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी पर उठाए सवाल, ज्ञापन देकर जल्द समाधान निकालने की मांग

See also  सीएम धामी ने किया 140 स्टूडेंट्स के साथ संवाद

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि देहरादून शहर की टूटी एवं जर्जर सड़कों का तत्काल सर्वे कराकर प्राथमिकता के आधार पर स्थायी मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कराया जाए। सड़कों के किनारे स्थित नालियों एवं नालों की नियमित सफाई के साथ-साथ प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर समस्या का स्थायी समाधान करने, आवश्यकता वाले क्षेत्रों में नई ड्रेनेज व्यवस्था विकसित करने तथा क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत कराने की भी मांग की।

ज्ञापन में सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता की नियमित जांच, निर्माण कार्यों में पारदर्शिता तथा निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की मांग की गई। साथ ही घटिया निर्माण सामग्री अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग भी रखी गई।

See also  अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने की लड़ाई, महिला कांग्रेस ने देहरादून में निकाला कैंडल मार्च

रितेश छेत्री ने कहा कि जनहित से जुड़े निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाना चाहिए और प्रत्येक कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा होना चाहिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की लागत, समय-सीमा तथा गुणवत्ता संबंधी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग भी की।

उन्होंने कहा कि देहरादून प्रदेश की राजधानी है और राजधानी की सड़क, जल निकासी एवं बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहतर होना आवश्यक है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से ज्ञापन में उठाई गई जनसमस्याओं पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई करने तथा की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

See also  सीएम धामी ने देहरादून में जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी की अहम भूमिका

उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि बरसात में जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हमने मांग की है कि सड़कों और नालियों की तत्काल मरम्मत एवं सफाई कराई जाए और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की भी जांच हो। जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर अब केवल आश्वासन नहीं, समयबद्ध कार्रवाई चाहिए।