20 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

UKD ने दिया सांकेतिक धरना एनएच 309 की हालत न सुधरने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

UKD ने दिया सांकेतिक धरना एनएच 309 की हालत न सुधरने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

रामनगर–काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-309) की बदहाल स्थिति, जगह-जगह बने गड्ढों और लंबे समय से सड़क सुधारीकरण न होने के विरोध में आज उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) काशीपुर के बैनर तले एक दिवसीय सांकेतिक धरने का आयोजन किया गया। धरने के माध्यम से UKD कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन से NH-309 के शीघ्र सुधारीकरण की मांग की और चेतावनी दी कि यदि समय रहते सड़क की स्थिति नहीं सुधारी गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। UKD ने दिया सांकेतिक धरना एनएच 309 की हालत न सुधरने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

इस दौरान UKD के युवा केंद्रीय मीडिया प्रभारी आयुष रावत ने कहा कि रामनगर–काशीपुर मार्ग की बदहाली से हजारों लोग प्रतिदिन परेशान हो रहे हैं। सड़क पर बने गड्ढे आम जनता के लिए परेशानी के साथ-साथ दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि एक माह के भीतर NH-309 की सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया तो उत्तराखंड क्रांति दल हाईवे जाम करने सहित उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। आयुष रावत ने कहा, “जो लोग हम पर आरोप लगाते हैं कि UKD राजनीति कर रही है, हम छाती ठोककर और गर्व से कहते हैं कि हां, हम राजनीति करेंगे, लेकिन जनता के हक, अधिकार और मूलभूत सुविधाओं के लिए राजनीति करेंगे।”

See also  मुख्यमंत्री के भरोसे के बाद रामगंगा घाटी के लोगों का आंदोलन खत्म, विधायक बिशन सिंह चुफाल ने जूस पिलाकर तुड़वाया आमरण अनशन

UKD युवा जिलाध्यक्ष काशीपुर प्रदीप मैंदोलिया ने कहा कि पूर्व में काशीपुर के मेयर दीपक बाली कई माह पहले इस सड़क के लिए बजट पास होने की घोषणा कर चुके हैं। इसके बावजूद आज तक सड़क की स्थिति में कोई ठोस सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि यदि बजट वास्तव में स्वीकृत हो चुका है तो उसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू क्यों नहीं हुआ, इसका जवाब जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों को जनता के सामने देना चाहिए। उन्होंने मांग की कि कागजी घोषणाओं के बजाय अब धरातल पर काम दिखाई देना चाहिए।

UKD के रामनगर विधानसभा के संभावित प्रत्याशी भुवन सत्यवाली ने कहा कि NH-309 रामनगर और काशीपुर के बीच आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग है, लेकिन लंबे समय से इसकी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति से स्थानीय व्यापार, परिवहन, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और रोजाना यात्रा करने वाले आम लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता को आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क पर वास्तविक काम चाहिए और UKD इस मुद्दे को मजबूती से उठाता रहेगा।

See also  DM चमोली ने जोशीमठ सीवरेज और पेयजल योजना की समीक्षा की

इस अवसर पर UKD युवा रानीखेत जिलाध्यक्ष ने कहा कि NH-309 की समस्या केवल रामनगर और काशीपुर की जनता तक सीमित नहीं है, बल्कि इस मार्ग से उत्तराखंड के आधे से अधिक हिस्से की जनता किसी न किसी रूप में प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि इसी गंभीर समस्या को देखते हुए वे स्वयं सुल्त से होकर इस आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए जनता को बार-बार आंदोलन करने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए।

UKD नेताओं ने कहा कि सड़क सुधारीकरण को लेकर सरकार और संबंधित विभाग को अब स्पष्ट समयसीमा के साथ कार्य शुरू करना चाहिए। जनता लंबे समय से इस मार्ग की बदहाली झेल रही है और अब केवल घोषणाओं से काम नहीं चलेगा। धरने के माध्यम से UKD ने साफ किया कि यदि एक माह के भीतर सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को अगले चरण में ले जाया जाएगा।

See also  सीएम धामी ने काशीपुर में किया विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम

इस दौरान UKD केंद्रीय महामंत्री राकेश चौहान, UKD काशीपुर महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, शुभम रावत, विशाल चौधरी, सतेंद्र शर्मा, वीरेंद्र नेगी, जगत सिंह नेगी, गोपाल बिष्ट सहित UKD के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।