उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत के डोईवाला आगमन पर माजरी चौक में कांग्रेसजनों द्वारा उनका पूरे उत्साह एवं आत्मीयता के साथ भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से हरीश रावत का स्वागत करते हुए उनके दीर्घ राजनीतिक जीवन, संघर्ष, सादगी एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को याद किया। हरीश रावत के आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ।

स्वागत कार्यक्रम के पश्चात हरीश रावत ने कांग्रेसजनों के साथ माँ मणिमाई मंदिर पहुंचकर दर्शन किए तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।
परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि हरीश रावत का संघर्षशील एवं जनसेवा को समर्पित राजनीतिक जीवन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है। उनका डोईवाला आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और ऊर्जा का अवसर है।
इस अवसर पर परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ताजेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव अश्विनी बहुगुणा, सागर मनवाल, मनोज नौटियाल, डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी, डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

More Stories
कैंट विधानसभा में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, नवीन जोशी ने टिकट के लिए की ओपन दावेदारी
UKD ने दिया सांकेतिक धरना एनएच 309 की हालत न सुधरने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में शामिल हुए सीएम धामी