30 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पिथौरागढ़ में अहम बैठक

विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पिथौरागढ़ में अहम बैठक

आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत आज दिनांक 30 सितंबर, 2026 को जिला कलेक्ट्रेट पिथौरागढ़ स्थित अपर जिलाधिकारी कक्ष में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में स्वीप टीम के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी विधानसभा निर्वाचन को लेकर मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप टीम के सभी सदस्यों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनपद में मतदाता जागरूकता से संबंधित गतिविधियों की प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पिथौरागढ़ में अहम बैठक

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर स्वीप प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वीप गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने, विशेष रूप से युवा, महिला, दिव्यांग एवं नए मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में स्वीप टीम के संबंधित सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  अवैध निर्माण के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का एक्शन जारी