2 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

विकास योजनाओं को लेकर सीएम धामी ने बजट मंजूर किया

विकास योजनाओं को लेकर सीएम धामी ने बजट मंजूर किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र नैनीताल के शहीद संजय बिष्ट मोटर मार्ग के किमी० 04 से तितोली तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण किए जाने हेतु ₹3.20 करोड़, जनपद बागेश्वर के विधान सभा क्षेत्र बागेश्वर में देवलधार-माईथान लेटी-गिरेछीना मोटर मार्ग के शेष (किमी 07 से किमी 11.500 तक) मोटर मार्ग का निर्माण किए जाने हेतु ₹1.67 करोड़ तथा जनपद टिहरी गढ़वाल के अन्तर्गत मोटना से झिवाली तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण किए जाने हेतु ₹3.30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।विकास योजनाओं को लेकर सीएम धामी ने बजट मंजूर किया

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल के अन्तर्गत आर०आर०बी० प्रथम बैलपड़ाव रामनगर (नैनीताल) वाहिनी परिसर में प्रशिक्षण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु टिनशैड का निर्माण किए जाने हेतु ₹77.32 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹46.39 लाख, जनपद अल्मोड़ा के अन्तर्गत पुलिस लाइन अल्मोड़ा में टाइप-द्वितीय के 16 एवं टाइप-तृतीय के 06 आवासों के निर्माण हेतु ₹8.67 करोड़ तथा पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर, चम्पावत, धारचूला, खटीमा, रामनगर एवं श्रीनगर कार्यालयों में वी०सी० कक्षों के निर्माण हेतु ₹3.92 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

See also  मुन्ना बैंड पर भूस्खलन से यातायात प्रभावित होने की समस्या के समाधान को डीएम पिथौरागढ़ ने किया स्थलीय निरीक्षण