2 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

प्रभारी बनाए जाने के बाद राम माधव का पहला उत्तराखंड दौरा, सांसद त्रिवेंद्र रावत ने किया स्वागत

प्रभारी बनाए जाने के बाद राम माधव का पहला उत्तराखंड दौरा, सांसद त्रिवेंद्र रावत ने किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव के प्रथम बार देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून एयरपोर्ट पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सांसद रावत ने कहा कि राम माधव का संगठनात्मक अनुभव एवं मार्गदर्शन उत्तराखंड भाजपा के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से प्रदेश संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और जोश का संचार होगा। प्रभारी बनाए जाने के बाद राम माधव का पहला उत्तराखंड दौरा, सांसद त्रिवेंद्र रावत ने किया स्वागत

उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन अपनी मजबूत कार्यपद्धति, समर्पित कार्यकर्ताओं और जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। राम माधव के अनुभव का लाभ संगठन को और अधिक प्रभावी ढंग से जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने में मिलेगा।

See also  मैस्कॉट प्रतियोगिता के विजेताओं को एमडीडीए उपाध्यक्ष ने किया सम्मानित

सांसद रावत ने प्रदेश प्रभारी राम माधव को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तराखंड आगमन पर पुनः स्वागत एवं अभिनंदन किया।