3 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, कांग्रेस ने डीडीहाट में किया प्रदर्शन

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, कांग्रेस ने डीडीहाट में किया प्रदर्शन

चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। अब पिथौरागढ़ के डीडीहाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पार्टी का कहना है कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों का जवाब मिलना जरूरी है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, कांग्रेस ने डीडीहाट में किया प्रदर्शन

इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीडीहाट में धरना दिया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग उठाई।

See also  सीएम धामी ने किया वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ

दरअसल, ये मुद्दा सिर्फ डीडीहाट तक सीमित नहीं है। सितंबर के आखिरी सप्ताह में कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की थी। पार्टी ने SIR और मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग भी उठाई।

अब सवाल यह है कि SIR और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे इन सवालों की जांच किस स्तर पर होगी? क्या कांग्रेस के आरोपों पर कोई स्वतंत्र जांच होगी? और डीडीहाट से शुरू हुआ यह विरोध आने वाले दिनों में उत्तराखंड की सियासत में कितना बड़ा मुद्दा बनता है?

See also  राजस्व कमिश्नर ने की समीक्षा बैठक
Ad 2