साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में लोगों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान कुल 42 शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुईं।

जिलाधिकारी ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव है, उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लंबित मामलों में संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को भी निस्तारण की स्थिति से अवगत कराएं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
चमोली में जनता दरबार, सीडीओ ने सुनीं लोगों की समस्याएं
सीएम धामी ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में किया स्वच्छता श्रमदान
झनकट में सीएम ने रुकवाया काफिला, सुनीं लोगों की समस्याएं