5 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चमोली में जनता दरबार, सीडीओ ने सुनीं लोगों की समस्याएं

चमोली में जनता दरबार, सीडीओ ने सुनीं लोगों की समस्याएं

मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज जिला सभागार गोपेश्वर में जनता दरबार का आयोजन किया गया, इस दौरान जनपद के अलग-2 क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।

जनता दरबार में लोक निर्माण, स्वास्थ्य, बिजली, वन, जल निगम, पीएमजीएसवाई, ग्रामीण निर्माण, शिक्षा, समाज कल्याण, पुलिस विभाग, श्रम, सेवायोजन, खाद्य आपूर्ति, उद्योग, पर्यटन, कृषि एवं पशुपालन विभागों सम्बन्धी कुल 28 शिकायतें दर्ज कराई गई जिसमें अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया एवं अवशेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। चमोली में जनता दरबार, सीडीओ ने सुनीं लोगों की समस्याएं

गोपेश्वर निवासी प्रियंका देवी ने राशन कार्ड बनवाने, चमोली के देवेन्द्र गंुसाई ने चमोली में बंदरो से हो रही परेशानी की शिकायत एवं मलतूरा नारायणबगड़ के सुरेन्द्र सिंह ने अगस्त, 2025 में आपदा से पेयजल की लाइन क्षतिग्रस्त होने की शिकायत दर्ज कराई।

See also  कोटद्वार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 10 साल के बच्चे की मौत, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

गण्डासू नन्दानगर निवासी मनीषा देवी ने प्रधानमंत्री आवास की मांग, ग्वीलों चमोली की इन्दू देवी ने कंेसर पीड़ित पति के इलाज हेतु आर्थिक सहायता एवं तेफना निवासी संगीता देवी ने स्वरोजगार की मांग मुख्य विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारियों के समक्ष रखी।

जनता दरबार में विनीता देवी, रामचन्द्र नैनवाल, सुखदेव सिंह, बलवंत सिंह राणा, लखपत सिंह नेगी, अशोक बिष्ट, गजेन्द्र सिंह रावत सहित मंगल सिंह एवं अन्य लोगो ने अपनी समस्यायें अधिकारियों के समक्ष रखी।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्या का समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है एवं शासन एवं प्रशासन जनता की शिकायतों के समाधान करने हेतु तत्पर कार्यरत है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जन शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

See also  बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक जारी

इस दौरान बैठक में परियोजना निदेशक आनंद सिंह, उप जिलाधिकारी चमोली राजकुमार पाण्डेय, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, नंदकिशोर जोशी सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।