8 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने मंजूर किया बजट

विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने मंजूर किया बजट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 04 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसमें कुम्भ मेला-2027 के अवस्थापना सुविधाओं के विकास तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने की धनराशि भी सम्मिलित है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अंतर्गत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी के अंतर्गत रामनगर-कालाढूंगी-हल्द्वानी-काठगोदाम-चोरगलिया-सितारगंज-बिजटी राज्यमार्ग संख्या 41 के किमी 36 में निहाल नदी पर क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर 21 मीटर विस्तार आर०सी०सी० सेतु के नवनिर्माण के लिए ₹ 3.96 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उत्तरकाशी के ग्राम मोल्डा में अतिवृष्टि एवं भू-स्खलन से प्रभावित परिवारों को भवन किराये के लिए 07 प्रभावित परिवारों को अन्यत्र किराये के भवन में रखे जाने का प्रतिमाह ₹4000 की दर से 06 माह का भुगतान कुल ₹ 1.68 लाख, जनपद देहरादून में मौजा हाथीबड़कला के अंतर्गत पथरियापीर में आवासीय भवनों के पीछे बनी सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से 04 प्रभावित परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र किराये के भवन में रखे जाने का प्रतिमाह ₹ 4000 की दर से 06 माह का भुगतान कुल ₹ 96 हजार, जनपद अल्मोड़ा में वर्ष 2026-27 के मानसून अवधि में एक सितंबर 2026 को प्राकृतिक आपदा से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त 01 आवासीय भवन के प्रभावित परिवार को ₹ 3.00 लाख तथा जनपद अल्मोड़ा में वर्ष 2026-27 में आयी प्राकृतिक आपदा के मृतकों के आश्रितों को एसडीआरएफ के मानकों के अंतर्गत अनुमन्य राहत राशि के अतिरिक्त एक लाख प्रति की दर से राहत राशि वितरण हेतु ₹ 3.00 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

See also  आज से शुरू होगा वोटर लिस्ट को लेकर विशेष अभियान

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार में कुम्भ मेला 2027 के अंतर्गत कार्यो के सुचारू सम्पादन के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत कार्यों हेतु निर्धारित ₹ 100 करोड़ की सीमान्तर्गत द्वितीय चरण में अवशेष धनराशि ₹ 20.00 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का शासनादेश जारी किया गया है।