8 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश में मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉफ्रेंस कर इस अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 8 से 10 अक्टूबर को सभी 12,543 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी विशेष कैंप कर प्री-एसआईआर एवं एसआईआर अभियान के तहत एएसडीडी सूची में शामिल मतदाताओं का सत्यापन कर पात्र मतदाताओं की सूची तैयार करेंगे। दिनांक 12 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर, जिनकी सूची तैयार की गई है, उन्हें फार्म 6 भवाएंगे।

See also  गोपेश्वर में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी जनपदों को निर्देश दिए गए हैं कि इस अभियान में राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट और बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों को भी शामिल किया जाए। उन्होंने बताया कि इस अभियान में बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे मतदाताओं की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं। बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए विधिवत फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे।

See also  SIR के तहत छूटे मतदाताओं के नाम शामिल कराने को लेकर पिथौरागढ़ में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो व्यक्ति 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर मतदाता बनने के लिए पात्र हो रहे हैं उनके भी फॉर्म 6 भरे जाऐं। बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके।

प्रेस कांफ्रेंस में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तूदास उपस्थित रहे।

See also  बेरीनाग में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगाया गया बहुउद्देशीय शिविर