15 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

अंकिता भंडारी को इंसाफ नहीं मिला, ‘VIP’ आरोपी को संवैधानिक पद का इनाम मिला: राहुल गांधी

अंकिता भंडारी को इंसाफ नहीं मिला, ‘VIP’ आरोपी को संवैधानिक पद का इनाम मिला: राहुल गांधी

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर भाजपा पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि चार साल से अंकिता भंडारी के परिवार को इंसाफ नहीं मिला, लेकिन एक ‘VIP’ आरोपी को संरक्षण और संवैधानिक पद का इनाम जरूर मिला। अंकिता भंडारी को इंसाफ नहीं मिला, ‘VIP’ आरोपी को संवैधानिक पद का इनाम मिला: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा कि जहां बलात्कारियों और हत्यारों का फूल-मालाओं से स्वागत होता है और अपराधियों को सत्ता की ताकत से नवाजा जाता है, वहां भाजपा से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने भाजपा पर महिला-विरोधी होने का आरोप भी लगाया।

राहुल गांधी ने आगे लिखा कि अंकिता के माता-पिता अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लेकर अपने घर से मीलों दूर दिल्ली के इंडिया गेट पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि वह और कांग्रेस पार्टी अंकिता के माता-पिता के साथ खड़े हैं, उनके दुख में भी और इंसाफ की लड़ाई में भी।

See also  जंतर-मंतर पर पत्रकारों के साथ बदसलूकी, प्रेस क्लब में बताई जुल्म की हकीकत

राहुल गांधी का यह पोस्ट अंकिता भंडारी के माता-पिता से दिल्ली के इंडिया गेट पर मुलाकात के बाद सामने आया है। परिवार दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने से नाराज है और मांग कर रहा है कि CBI जांच पूरी होने तक उन्हें राज्यपाल पद से हटाया जाए।

गौरतलब है कि उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की रहने वाली अंकिता भंडारी की सितंबर 2022 में ऋषिकेश के पास वनंतरा रिसॉर्ट में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में तीन दोषियों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अब अंकिता का परिवार कथित VIP की भूमिका की जांच और न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहा है।

See also  जंतर-मंतर पर पत्रकारों के साथ बदसलूकी, प्रेस क्लब में बताई जुल्म की हकीकत