26 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड की बेटी दामिनी बिष्ट ने दिल्ली में दी कथक की शानदार प्रस्तुति, भारतीय सभ्यता और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

उत्तराखंड की बेटी दामिनी बिष्ट ने दिल्ली में दी कथक की शानदार प्रस्तुति, भारतीय सभ्यता और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

दिल्ली में आज कथक की खूबसूरती, भारतीय संस्कृति की गरिमा और कला की अद्भुत प्रस्तुति का संगम देखने को मिला। ‘धारा’ नामक डुएट कथक रेसिटल में उत्तराखंड की दो प्रतिभाशाली कलाकार दामिनी बिष्ट और रवीना सिंह ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का आयोजन सी.डी. देशमुख ऑडिटोरियम, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में किया गया।

दामिनी बिष्ट और रवीना सिंह की कथक प्रस्तुति ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य की सुंदरता, भाव-भंगिमा और लय को शानदार ढंग से मंच पर जीवंत किया। दोनों कलाकारों के तालमेल, अभिव्यक्ति और प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।

इस कार्यक्रम में संगीत का साथ दिया प्रसिद्ध गायक जयवर्धन दधीच, पदंत प्रस्तुत किया सिद्धांत पुरोहित ने, तबले पर संगत की यश गंगानी ने और सारंगी पर अपनी मधुर प्रस्तुति दी आमिर खान ने। इन सभी कलाकारों ने मिलकर पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कला और संस्कृति को समर्पित ऐसे आयोजन न केवल भारतीय शास्त्रीय परंपरा को आगे बढ़ाते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का भी काम करते हैं। ‘धारा’ की ये प्रस्तुति दिल्ली के सांस्कृतिक जगत में एक खूबसूरत और यादगार शाम के रूप में हमेशा यादगार रहेगी।