11 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सेना के आदि कैलाश दल ने गुंजी में किया दिल जीतने वाला काम

सेना के आदि कैलाश दल ने गुंजी में किया दिल जीतने वाला काम

सीमावर्ती गांवों के बच्चों में राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए भारतीय सेना की खड़गा कोर के ट्रेकिंग दल ने आर्मी गुडविल स्कूल, गुंजी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भी भाग लिया।

आर्मी कमांडर द्वारा उद्घाटित ये विद्यालय सीमावर्ती क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए ट्रेकिंग दल ने विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों और ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया तथा राष्ट्रीय एकता, शिक्षा के महत्व और राष्ट्र निर्माण में सीमावर्ती क्षेत्रों की भूमिका पर प्रकाश डाला। सेना के आदि कैलाश दल ने गुंजी में किया दिल जीतने वाला काम

See also  राज्य स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने किया विकास पुस्तिका का विमोचन

आदि कैलाश ट्रेकिंग अभियान पर निकला खड़गा कोर का यह दल अपने साहसिक अभियान के साथ-साथ स्थानीय समुदायों से आत्मीय संबंध स्थापित करने, सकारात्मक संदेश प्रसारित करने तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से सेना और सीमावर्ती नागरिकों के बीच विश्वास एवं जुड़ाव को और अधिक सुदृढ़ करने का कार्य कर रहा है।

Ad 1
See also  दीपावली पर से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी