30 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

13 नवंबर को होगा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन

13 नवंबर को होगा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन

तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन इस बार आगामी 13 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है।

दून विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में विभिन्न प्रदेशों के प्रवासी उत्तराखंडी भाग लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य प्रवासी उत्तराखंडियों से सार्थक संवाद स्थापित कर उनके अनुभवों, सुझावों का लाभ लेने का है, ताकि राज्य के विकास में इसका उपयोग किया जा सके।13 नवंबर को होगा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ संवाद स्थापित करने की महत्वपूर्ण पहल की है।

इस क्रम में वर्ष 2024 से प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की श्रृंखला शुरूआत की गई है। पूर्व के दोनोें सम्मेलन भी दून विश्वविद्यालय देहरादून में ही आयोजित किए गए थे। अब तृतीय सम्मेलन के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

See also  खेल महाकुंभ को अगले आदेश तक स्थगित किया गया

इस संबंध में प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु ने एक बैठक किया और संबंधित अधिकारियों को कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। राज्य सरकार प्रवासी उत्तराखंडियों का एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन भी 2025 में आयोजित कर चुकी है।