15 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी से मिले ईईपीसी के चेयरमैन पंकज चड्ढा

सीएम धामी से मिले ईईपीसी के चेयरमैन पंकज चड्ढा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में ईईपीसी के चेयरमैन पंकज चड्ढा ने भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी और पंकज चड्ढा के मध्य औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने, निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने और उद्योगों के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित करने जैसे विषयों पर विचार मंथन हुआ। सीएम धामी से मिले ईईपीसी के चेयरमैन पंकज चड्ढा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड में उद्योगों के अनुकूल वातावरण विकसित करने और निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में उपलब्ध संसाधनों, स्थानीय प्रतिभाओं और उद्यमशीलता की संभावनाओं का बेहतर उपयोग करते हुए राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जाए।

See also  सीएम धामी ने जिले के अफसरों के साथ की बैठक, दिए अहम निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना और प्रदेश के आर्थिक विकास को गति देना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।