15 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने अनुमोदित किया बजट

विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने अनुमोदित किया बजट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर के विधान सभा क्षेत्र किच्छा में पंडित गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर की अवशेष सड़कों के सुधार हेतु विभिन्न घोषणाओं के अन्तर्गत ₹ 19.99 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र गदरपुर के ग्राम जयनगर नं०-3 में ग्राम चण्डीपुर के संजय नगर खालपाडा में, ग्राम चण्डीपुर के राधा कृष्ण मंदिर में, नगर पंचायत दिनेशपुर के वार्ड नं0-1 में, नगर पंचायत दिनेशपुर के वार्ड नं0-3 के मंदिर में ग्राम केशवगढ़ कॉलोनी के पास, ग्राम संलय नगर के मंदिर में, ग्राम लालपुरी में मलयनाथ स्वामी मंदिर में ग्राम सभा खटोला नं०-2 बक्साड़ में देवीधाम मंदिर में एवं ग्राम सभा कुल्हा के अन्तर्गत दिलीपनगर गांव में धर्मशाला का निर्माण किए जाने हेतु ₹ 2.67 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने अनुमोदित किया बजट

See also  विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के अफसरों ने की अहम बैठक

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत, झाझारा में बंशीवाला अम्बेडकर पार्क होते हुए काली मंदिर व मुख्य मार्ग से श्री बिजेन्द्र चौहान के घर तक सीसी मार्ग आयुर्वेदिक अस्पताल के बगल वाली गली नेहरू युवा क्लब के सामने उपाध्यक्ष जी के घर तक मार्ग निर्माण एवं सैनिक कॉलोनी के आन्तरिक मार्ग व सुद्धोवाला के वार्ड 8 व 9 के आन्तरिक मार्गों में सीमेन्ट कंक्रीट टाइल्स द्वारा मार्ग निर्माण एवं नाली निर्माण किए जाने हेतु ₹ 76.60 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹ 45.96 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में मां पूर्णागिरी मेला क्षेत्र का अनुरक्षण विश्राम शेड एवं पुलिया निर्माण किए जाने हेतु ₹ 77.22 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹ 46.33 लाख तथा विधान सभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अन्तर्गत पोखरी चण्डिकाघाट मोटर मार्ग निर्माण कार्य कुल लम्बाई-7.740 किमी का पुनरीक्षण आगणन ₹ 5.38 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

See also  सीएम धामी से रमेश पोखरियाल निशंक की मुलाकात

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार के विधान सभा क्षेत्र हरिद्वार में ग्रामीण राज्य योजना के अन्तर्गत रसूलपुर-मंगोलपुरा-आर्यनगर और लालढांग के बीच रवासन नदी पर 250 मीटर लंबे पैदल यात्रियों के लिए स्टील ट्रस पुल का निर्माण किए जाने हेतु ₹ 9.34 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल में विविध आवासीय एवं अनावासीय भवन निर्माण हेतु ₹ 9.71 करोड़, जनपद अल्मोडा के विधान सभा क्षेत्र सल्ट में सल्ट थाने में आवासीय भवन का निर्माण किए जाने हेतु ₹ 3.80 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹1.52 करोड़ तथा जनपद उत्तरकाशी के विधान सभा क्षेत्र पुरोला में मोरी नैटवाड जखोल मोटर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-48) के किमी०-09 पर क्रॉनिक भूस्खलन प्रभावित भूस्खलन जोन का उपचार कार्य हेतु ₹ 5.35 करोड़ के साथ ही क्रॉनिक भूस्खलन प्रभावित जोन के उपचार से संबंधित 02 निर्माण कार्यों हेतु ₹ 14.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

See also  राज्य में यातायात और पार्किंग सुविधा बढ़ाने पर जोर

मुख्यमंत्री द्वारा ईको टास्क फोर्स की 10 नर्सरियों में सिंचाई प्रणाली की स्थापना किए जाने हेतु ₹ 78.50 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।