15 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी से मिले उत्तराखंड महापरिषद लखनऊ के प्रतिनिधि

सीएम धामी से मिले उत्तराखंड महापरिषद लखनऊ के प्रतिनिधि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ के प्रतिनिधि भरत सिंह बिष्ट ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को उत्तराखण्ड महापरिषद से संबंधित कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, परंपराओं, भाषा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। उत्तराखण्ड से बाहर निवास कर रहे प्रवासी उत्तराखण्डियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखने तथा नई पीढ़ी तक प्रदेश की समृद्ध परंपराओं को पहुंचाने में सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों की भूमिका पर भी विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराएं और आध्यात्मिक विरासत राज्य की विशिष्ट पहचान हैं। इनका संरक्षण और संवर्धन सामूहिक जिम्मेदारी है। राज्य सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सीएम धामी से मिले उत्तराखंड महापरिषद लखनऊ के प्रतिनिधि

See also  अंकिता भंडारी केस, युवा उक्रांद के आयुष रावत और प्रदीप मेंदोलिया नजरबंद, आयुष चौकी में मौन धरने पर बैठे

मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डियों द्वारा अपनी मातृभूमि की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने के प्रयासों की महत्ता पर बल दिया।