19 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की सचिव सुकृति लिखी ने पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से की मुलाकात, 14 वीर नारियों को किया सम्मानित

पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की सचिव सुकृति लिखी ने पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से की मुलाकात, 14 वीर नारियों को किया सम्मानित

सुकृति लिखी, आईएएस, सचिव, डीईएसडब्ल्यू एवं पूर्व सैनिक कल्याण विभाग, रक्षा मंत्रालय ने पिथौरागढ़ जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के साथ मुलाकात की। पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की सचिव सुकृति लिखी ने पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से की मुलाकात, 14 वीर नारियों को किया सम्मानित

इस अवसर पर ब्रिगेडियर दिग्विजय सिंह बसेड़ा, सेना मेडल, वीएसएम*, निदेशक, सैनिक कल्याण, उत्तराखंड तथा कर्नल करम सिंह बिष्ट (सेवानिवृत्त), जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, पिथौरागढ़ द्वारा सचिव महोदया का स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन किया गया।

भेंटवार्ता के दौरान सचिव महोदया ने उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से संवाद कर उन्हें संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के साथ विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के अंत में सचिव महोदया द्वारा 14 वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

See also  उत्तराखंड कांग्रेस ने चुनाव से पहले पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी