19 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पत्रकार प्रेस महासंघ उत्तराखंड कार्यकारिणी का विस्तार, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह चौहान गढ़वाल मंडल प्रभारी बनाए गए

पत्रकार प्रेस महासंघ उत्तराखंड कार्यकारिणी का विस्तार, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह चौहान गढ़वाल मंडल प्रभारी बनाए गए

पत्रकार प्रेस महासंघ उत्तराखंड के संगठनात्मक विस्तार के तहत प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह चौहान को गढ़वाल मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है|इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने नवनियुक्त वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह चौहान को गढ़वाल मंडल प्रभारी बनाए जाने पर शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को साथ लेकर एक सशक्त एवं सक्रिय टीम के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। तथा गढ़वाल मंडल मैं संगठन को मजबूत होगा।पत्रकार प्रेस महासंघ उत्तराखंड कार्यकारिणी का विस्तार, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह चौहान गढ़वाल मंडल प्रभारी बनाए गए

अशोक गुलाटी ने कहा कि उन्होंने कहा की राजेंद्र सिंह चौहान के साथ कई वर्षों तक मीडिया क्षेत्र में कार्य किया है। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं संगठन के प्रति समर्पण का लाभ पत्रकार प्रेस महासंघ को मिलेगा तथा उनके जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनेगा। उनसे एक माह के भीतर गढ़वाल मंडल में कर्यकारिणी बनाने को कहा है|

See also  सीएम धामी ने चंपावत में किया सर्किट हाउस का लोकार्पण

नवनियुक्त राजेंद्र सिंह चौहान गढ़वाल मंडल प्रभारी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार एवं पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी सक्रियता से कार्य किया जाएगा।

पत्रकार प्रेस महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी नवनियुक्त राजेंद्र सिंह चौहान को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

See also  ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर उठाए जा रहे सवालों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज, बोले—₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, पूरा डेटा सार्वजनिक
Ad 2