19 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने खटीमा में सुनीं लोगों की समस्याएं

सीएम धामी ने खटीमा में सुनीं लोगों की समस्याएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधम सिंह नगर जनपद स्थित अपने निजी आवास नगला तराई व हेलीपैड लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शिता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने खटीमा में सुनीं लोगों की समस्याएं

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है,ताकि लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है,जहाँ प्रशासन की जवाबदेही और संतोषजनक समाधान सबसे महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

See also  चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद