21 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पौड़ी में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज

पौड़ी में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज

आगामी निर्वाचन के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल में 23 अक्टूबर से ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट (सीयू) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) शुरू होगी। तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी एफ.आर. चौहान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जांच से पूर्व की तैयारियों एवं विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। पौड़ी में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज

बैठक में बताया गया कि जांच के लिए भारत निर्वाचन आयोग के 10 इंजीनियरों के साथ 40 श्रमिक तैनात रहेंगे। प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे। जांच निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप की जाएगी।

See also  आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारी तेज

अपर जिलाधिकारी ने जांच स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य टीम की तैनाती और विद्युत, भवन सहित अन्य व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने को कहा, ताकि जांच सुचारू, पारदर्शी एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक तपेश कुमार चंद, लोनिवि के अधिशासी अभियंता रीना नेगी, एसीएमओ डॉ. अमित मेहरा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एस.एल. शाह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख तय
Ad 2