आगामी निर्वाचन के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल में 23 अक्टूबर से ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट (सीयू) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) शुरू होगी। तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी एफ.आर. चौहान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जांच से पूर्व की तैयारियों एवं विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि जांच के लिए भारत निर्वाचन आयोग के 10 इंजीनियरों के साथ 40 श्रमिक तैनात रहेंगे। प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे। जांच निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी ने जांच स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य टीम की तैनाती और विद्युत, भवन सहित अन्य व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने को कहा, ताकि जांच सुचारू, पारदर्शी एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
बैठक में पुलिस उपाधीक्षक तपेश कुमार चंद, लोनिवि के अधिशासी अभियंता रीना नेगी, एसीएमओ डॉ. अमित मेहरा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एस.एल. शाह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
डीएम पौड़ी ने लिया इको एडवेंचर पार्क का जायजा
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
दलेर मेहंदी विवाद पर सियासत तेज, उत्तराखंड कांग्रेस महासचिव अमरजीत सिंह ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से की माफी की मांग