27 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस की न्याय यात्रा पर महेंद्र भट्ट ने कसा तंज

कांग्रेस की न्याय यात्रा पर महेंद्र भट्ट ने कसा तंज

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कांग्रेसी आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता एवं गंभीरता और सरकार की कार्रवाई के साथ मजबूती से खड़ी है। वहीं कहा कि जिनकी पार्टी के बड़े नेताओं के संरक्षण में बहिनों को फोन पर खुलेआम धमकाया, अपमानित और अन्याय किया जाता हो उनकी यात्रा का सही नाम अन्याय यात्रा होना चाहिए। कांग्रेस की न्याय यात्रा पर महेंद्र भट्ट ने कसा तंज

पार्टी मुख्यालय में विभिन्न विषयों पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के भाइयों पर कानूनी कार्रवाई में सीएम की भूमिका पर सवाल खड़ा करने वाले कांग्रेसियों को जवाब दिया कि उन्हें किस बात की आपत्ति है? आखिर पीड़ित व्यक्ति या समाज किसको बोलेगा? अब प्रदेश के मुखिया हर चीज का संज्ञान ले रहे हैं, तो इसकी सराहना होनी चाहिए। कांग्रेस के वे तमाम नेता जिस प्रकार के अपराधों में संलिप्त है, उसको किसी भी रूप में बख्शा नहीं जा सकता है। संबंधित सार्वजनिक ऑडियो वे जिस रूप मे सुनाई दे रहे हैं वह बेहद निंदनीय है। किसी व्यक्ति और उनकी बेटियों के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उनको डराना, परिवार के अंदर भय का माहौल पैदा करना, यह कांग्रेस नेताओं के संस्कार और व्यवहार को दर्शाता हैं। उसको लेकर अगर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है, तो यह कार्रवाई उचित है और भाजपा पूरी तरह से सरकार एवं कानूनी प्रक्रिया के साथ है।  उन्होंने कांग्रेस की न्याय यात्रा में भीड़ जुटने के कांग्रेसी दावों पर व्यंग कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता जमीन से इतना कट गए हैं कि उनके लिए संख्या का अंदाजा लगाना असंभव काम है।

See also  सीएम धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, अधूरे काम जल्द पूरा करने के निर्देश

उन्होंने संभावना जताई कि अभी तो शुरुआत है, यही यात्रा कांग्रेस विभाजन की ओर आगे बढ़ेगी। क्योंकि कांग्रेस ने जब भी इस प्रकार यात्राएं निकाली हैं, जनता ने उनके शासन का अन्याय याद आ जाता है। इसलिए जनता हमेश उनके राजनैतिक कार्यक्रमों से नदारद रहती आई है और उनकी झूठ, भ्रम और प्रपंच आधारित यात्रा को जनता ‘अन्याय यात्रा’ के रूप में देख रही है। यात्रा का नेतृत्व करने वालों के परिजन खुलेआम बहिन बेटियों को फोन पर धमका और अपमानित कर रहे हैं। फिर कैसे कांग्रेस न्याय यात्रा का दावा कर सकती है जो लगातार जनता के साथ अन्याय कर रही है

See also  सचिवालय के पास बन‌ रहा नया भवन