गैरसैंण में पुलिसिंग एवं अग्निशमन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में नवनिर्मित पुलिस थाना भवन एवं फायर यूनिट भवन तैयार किए गए हैं। इससे पूर्व माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय द्वारा भराड़ीसैंण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों भवनों का लोकार्पण किया गया था।
लोकार्पण के पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने दोनों भवनों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस थाना भवन में पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, कार्यालय व्यवस्था एवं विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया। साथ ही थाने की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके पश्चात उन्होंने नवनिर्मित फायर यूनिट भवन का निरीक्षण कर अग्निशमन सेवाओं से संबंधित उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं कार्यशील रखी जाएं, ताकि आमजन को बेहतर पुलिसिंग के साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित अग्निशमन सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार एवं प्रभारी निरीक्षक गैरसैंण मनोज सिरौला सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
सचिव संस्कृति शिक्षा की चमोली में समीक्षा बैठक
30 अक्टूबर को उत्तराखंड के 5 जिलों में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
डीएम पिथौरागढ़ का गंगोलीहाट दौरा, कई जगहों का लिया जायजा