30 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने मनाया करवाचौथ का पर्व

सीएम धामी ने मनाया करवाचौथ का पर्व

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ करवा चौथ का पावन पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि करवा चौथ का पर्व हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों, अटूट विश्वास, प्रेम एवं समर्पण का प्रतीक है। सीएम धामी ने मनाया करवाचौथ का पर्व

उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में ऐसे पर्व पारिवारिक रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने के साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी परिवारों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।

See also  सचिव संस्कृति शिक्षा की चमोली में समीक्षा बैठक