30 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

खेल महाकुंभ को अगले आदेश तक स्थगित किया गया

खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन अग्रिम संशोधित तिथि जारी होने तक स्थगित किया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अजय अग्रवाल ने जिलाधिकारियों को प्रेषित पत्र के माध्यम से बताया है कि पूर्व में खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2026 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजन से सम्बन्धित समय-सारणी निर्गत की गई थी, जिसके क्रम में मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तर पर ग्रुप-17 में दिनांक 30 अक्टूबर 2026 से 01 नवम्बर 2026 तक अंडर-14 बालक-बालिका, अंडर-19 बालक-बालिका एवं 20-25 महिला ओपन वर्ग की एथलेटिक्स, कबड्डी एवं पिट्टू की प्रतियोगिताओं का आयोजन के साथ ही मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 का समापन समारोह आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है।

See also  सीएम धामी ने मनाया करवाचौथ का पर्व

उन्होंने बताया खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 की दिनांक 30 अक्टूबर से 01 नवम्बर, 2026 तक आयोजित होने वाली एथलेटिक्स, कबड्डी एवं पिट्टू की प्रतियोगिताओं का आयोजन अग्रिम संशोधित तिथि जारी होने तक स्थगित किया जा रहा है। उन्होंनेे बताया नवीन तिथि जारी होने के सम्बन्ध में पृथक से अवगत कराया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रेषित पत्र के माध्यम से बताया है कि उपरोक्त खेल विधाओ के खिलाडियों को आगामी नवीन संशोधित तिथि जारी होने के उपरान्त राज्य स्तर पर प्रतिभाग कराने हेतु अपने स्तर से कार्यवाही करे।

See also  देवप्रयाग के पास सार्वजनिक शौचालय में गंदगी पर भड़के सीएम धामी
Ad 2