1 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती

 

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज जनपदभर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती

इस दौरान सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देशवासियों के बीच एकता का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व एवं राष्ट्र के एकीकरण में उनके योगदान का स्मरण किया गया।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त सरकारी कार्यालयों में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा एकता की शपथ ली गई।

See also  खेल महाकुंभ को अगले आदेश तक स्थगित किया गया

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अतुलनीय योगदान रहा है। उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करते हुए हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए।