लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज जनपदभर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।

इस दौरान सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देशवासियों के बीच एकता का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व एवं राष्ट्र के एकीकरण में उनके योगदान का स्मरण किया गया।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त सरकारी कार्यालयों में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा एकता की शपथ ली गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अतुलनीय योगदान रहा है। उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करते हुए हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए।

More Stories
उत्तराखंड पुलिस ने नए झंडे और प्रतीक चिन्ह का सीएम धामी ने किया अनावरण
पिथौरागढ़ में जनपदीय अभियोजन निदेशालय का उद्घाटन
पिथौरागढ़ में डीएम ने की मासिक स्टाफ बैठक, राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश