उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट के बीच सीएम धामी ने आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने राज्य के हर हिस्से की स्थिति की जानकारी ली साथ ही अफसरों से आपदा राहत की तैयारियों को लेकर भी फीडबैक लिया। सीएम ने कहा आज देर सायं आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर राज्य के संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति एवं आपदा प्रबंधन हेतु की गई तैयारियों का जायज़ा लिया।मौसम विभाग द्वारा विभिन्न जनपदों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके दृष्टिगत सभी जिलाधिकारियों एवं NDRF व SDRF की टीमों को सक्रियता के साथ प्रत्येक परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।




More Stories
कैंट विधानसभा में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, नवीन जोशी ने टिकट के लिए की ओपन दावेदारी
UKD ने दिया सांकेतिक धरना एनएच 309 की हालत न सुधरने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में शामिल हुए सीएम धामी