मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में लोहियाहेड हेलीपैड पर आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों/समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है, जहां प्रशासन की जवाबदेही महत्वपूर्ण है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों एवं आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, भवानी भंडारी, दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमित कुमार पांडेय,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शाशनी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More Stories
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का कड़ा रुख, आज फिर लिया बड़ा एक्शन
बागेश्वर में चाचा चाची की हत्या का आरोपी भतीजा गिरफ्तार
जनसुनवाई में सड़क, पेयजल एवं वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश