4 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

20 सूत्रीय कार्यक्रम को लेकर पिथौरागढ़ में समीक्षा बैठक

20 सूत्रीय कार्यक्रम को लेकर पिथौरागढ़ में समीक्षा बैठक

आज विकास भवन सभागार में उपाध्यक्ष 20 सूत्रीय कार्यक्रम, राज्य मंत्री दर्जा रामपाल सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपाध्यक्ष ने जनपद में संचालित 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा कार्यक्रम की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। 20 सूत्रीय कार्यक्रम को लेकर पिथौरागढ़ में समीक्षा बैठक

समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि अधिकांश योजनाएं ए श्रेणी में संचालित हैं। उपाध्यक्ष ने विभागवार प्रगति की जानकारी लेते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

See also  सीएम धामी ने खटीमा में आयोजित दीपावली मेरे में की शिरकत

इस दौरान उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अधिकारी पूर्ण सत्यनिष्ठा, संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि एक सामाजिक प्राणी होने के नाते प्रत्येक अधिकारी का यह दायित्व है कि वह समाज के हित में समर्पित भाव से कार्य करे और जनहित के कार्यों को और अधिक बेहतर बनाने का निरंतर प्रयास करे।

उपाध्यक्ष ने जनपद में पलायन की समस्या पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पहाड़ों से पलायन रोकने के साथ-साथ रिवर्स पलायन को प्रोत्साहित करना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा होमस्टे योजना सहित अनेक ऐसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनके माध्यम से स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार एवं आजीविका के अवसर सृजित कर लोगों को अपने गांवों में ही रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया कि सरकार की ऐसी जनकल्याणकारी एवं रोजगारपरक योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले और रिवर्स पलायन को गति मिल सके।

See also  पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था दुरुस्त करने का डीएम ने दिया निर्देश

बैठक में 20 सूत्रीय कार्यक्रम के सहायक निदेशक टी. एस. अन्ना, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. आशीष पुनेठा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे. एस. चुफ़ाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।