11 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

टिहरी में आयोजित किया गया युवा संवाद कार्यक्रम

टिहरी में आयोजित किया गया युवा संवाद कार्यक्रम

मेरा युवा भारत, टिहरी गढ़वाल द्वारा एसआरटी परिसर, बादशाहीथौल में विशेष गहन पुनरीक्षण विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एसआईआर प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना तथा इस विषय पर उनके विचारों, जिज्ञासाओं और प्रश्नों के आदान-प्रदान के लिए संवादात्मक मंच उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। टिहरी में आयोजित किया गया युवा संवाद कार्यक्रम

कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी, टिहरी गढ़वाल  आशीष पंत ने मेरा युवा भारत के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।कार्यक्रम के अगले चरण में यूथ आइकन सुश्री संस्कृति नेगी ने विशेष गहन पुनरीक्षण विषय पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

See also  दीपावली पर से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

इसके बाद आयोजित युवा संवाद सत्र में छात्र-छात्राओं ने SIR से संबंधित विभिन्न प्रश्न एवं जिज्ञासाएँ अतिथियों के समक्ष रखीं। अतिथियों ने युवाओं के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। संवादात्मक सत्र में युवाओं ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान यूथ आइकन सुश्री संस्कृति नेगी, श्री अक्षत बिजल्वाण एवं श्री आयुष वर्मा सहित खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुमन सजवाण, ब्लॉक प्रमुख, चंबा विकासखंड; श्री नलिन भट्ट, प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी तथा श्री मनीष राणा, जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा उपस्थित रहे।

See also  पीएम मोदी ने दी उत्तराखंड स्थापना दिवस की बधाई दी

इसके अतिरिक्त एसआरटी परिसर के निदेशक प्रो. ए.ए. बौडाई, प्रो. जे.डी.एस. नेगी (एडीएसडब्ल्यू), डॉ. शंकर लाल (वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी), प्रो. के.सी. पेटवाल (खेल अधिकारी) तथा प्रो. यू.एस. नेगी (मुख्य प्रॉक्टर) भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। श्री रविन्द्र चौहान, सुश्री शिवानी मनवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम के समापन पर एसआरटी परिसर के निदेशक प्रो. ए.ए. बौडाई ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी अतिथियों, आयोजकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अमित शाह के आरोपों के बाद दिया अपनी सरकार के काम का हिसाब
Ad 1