14 नवंबर से शुरू होने जा रहे ऐतिहासिक एवं अंतरराष्ट्रीय जौलजीवी मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने आज जौलजीवी मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं एवं विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं मेला अधिकारी को निर्देशित किया कि मेले से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों एवं देश-विदेश से पहुंचने वाले आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं, ताकि मेले का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि जौलजीवी मेला ऐतिहासिक एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व का मेला है, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही पड़ोसी देश के लोग भी बड़ी संख्या में प्रतिभाग करते हैं। ऐसे में मेले की गरिमा एवं महत्व को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले की तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी संबंधित विभाग अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए मेले को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराना सुनिश्चित करें।
इस दौरान मेलाधिकारी/उपजिलाधिकारी धारचूला आशीष जोशी ने जिलाधिकारी को मेला स्थल पर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए दर्शक दीर्घा, विभागीय स्टाल सहित विभागीय स्तर पर किए जा रहे तैयारियों एवं व्यवस्थाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों द्वारा मेले के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इस दौरान मेलाधिकारी/उपजिलाधिकारी धारचूला आशीष जोशी सहित विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दारमा घाटी के दांतू गांव में पर्यटन विकास को लेकर किया मंथन
प्रीतम सिंह ने खरीदी सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging’
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ गांवों का किया दौरा, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं