11 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दारमा घाटी के दांतू गांव में पर्यटन विकास को लेकर किया मंथन

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दारमा घाटी के दांतू गांव में पर्यटन विकास को लेकर किया मंथन

उत्तराखंड के पर्यटन, संस्कृति, लोक निर्माण विभाग और सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज चीन सीमा से सटी दारमा घाटी के दांतू गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों एवं होम स्टे संचालकों के साथ बैठक कर सीमांत क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने पर्यटन मंत्री का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया। ग्रामीणों ने उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दारमा घाटी के दांतू गांव में पर्यटन विकास को लेकर किया मंथन

बैठक के दौरान पर्यटन मंत्री ने स्थानीय लोगों से क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं, होम स्टे संचालन में आ रही समस्याओं तथा पर्यटकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। साथ ही स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित कर उन्हें व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा, ताकि स्थानीय ग्रामीणों को स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें और उनकी आर्थिकी सुदृढ़ हो सके।

See also  केदारनाथ धाम यात्रा की समाप्ति के अवसर पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने बेस कैंप केदारनाथ में किया भण्डारे का आयोजन, डोली के साथ वापस लौट रहे श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भण्डारे का प्रसाद

उन्होंने दारमा घाटी की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक जीवनशैली एवं स्थानीय विशिष्टताओं को पर्यटन से जोड़कर क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने पर जोर दिया।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि स्थानीय समुदाय की भागीदारी से सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन का विकास किया जाना आवश्यक है, जिससे पर्यटन गतिविधियों के विस्तार के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आजीविका के साधन भी मजबूत हो सकें।

See also  74वें गौचर मेले की तैयारियों का डीएम एवं एसपी ने लिया जायजा, ग्राउंड जीरो पर परखी व्यवस्थाएं
Ad 1