12 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, डोईवाला में शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, डोईवाला में शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ 30 नवंबर 2026 तक प्रदेशव्यापी जनजागरण एवं विरोध अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में आज परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय, डोईवाला में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया तथा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में डोईवाला विधानसभा कांग्रेस प्रभारी सोहन लाल रतूड़ी ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।

अभियान के संचालन हेतु मनोज नौटियाल को डोईवाला विधानसभा संयोजक तथा सुनील बर्मन को नगर स्तरीय हस्ताक्षर अभियान संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि हस्ताक्षरयुक्त बैनर एवं पंपलेट 15 नवंबर 2026 तक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जमा कराए जाएंगे। बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, डोईवाला में शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

विधानसभा कांग्रेस प्रभारी सोहन लाल रतूड़ी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से जनता के मुद्दों को उठाने और प्रदेश सरकार से जवाबदेही मांगने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों को उठाया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की अनुमति से संबंधित न्यायालय के निर्देशों पर सरकार से कार्रवाई की मांग की गई है। इसके साथ ही उद्यान विभाग में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच का मुद्दा भी कांग्रेस द्वारा प्रमुखता से उठाया गया है।

See also  गोवर्धन पूजा के अवसर पर सीएम धामी ने की गौ पूजा

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि परवादून जिले में इस अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। सभी ब्लॉक, नगर एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि अभियान को संगठित रूप से आगे बढ़ाया जा सके।

उनियाल ने कहा कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार पर लगभग एक लाख करोड़ रुपये मूल्य की 40 सरकारी संपत्तियों और ऐतिहासिक धरोहरों को निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया चलाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के अनुसार, इसमें करीब 1,080 एकड़ सरकारी भूमि शामिल है। इस मामले में मुख्यमंत्री की मंजूरी और सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाए गए हैं।

See also  केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

डोईवाला नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह नेगी ने कहा कि नगर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से जुड़े 210 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच की मांग उठाई है। इस मामले में उनके पति द्वारा लगाए गए आरोपों का हवाला देते हुए कांग्रेस ने सीबीआई एवं ईडी से जांच कराने तथा मंत्री को पद से हटाने की मांग की है। बैठक में समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवादून मोहित उनियाल, विधानसभा प्रभारी रोशन लाल रतूड़ी, ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, कांग्रेस प्रदेश महासचिव अश्वनी बहुगुणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल रजाक, कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी, कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी, प्रवीण सैनी उमेद बोरा, भारत भूषण पेले,बालेंद्र सजवान, नगर पालिका सभासद गौरव मल्होत्रा, अमित सैनी, आरिफ अली, संदीप थापा, युवराज पुन,स्वतंत्र बिष्ट,साजिद अली, पूर्व सभासद बलविंदर सिंह, गजेंद्र विक्रम शाही, राजेंद्र बिष्ट, भगवती प्रसाद सेमवाल, सुनील बर्मन, अब्दुल वाहिद, अफसाना अंसारी, रेखा कांडपाल सती, जावेद अली, मंजू राज, नाथनपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील थपलियाल, शेर सिंह सक्सेना, नंदन नेगी आदि मौजूद रहे।

See also  प्रीतम सिंह ने खरीदी सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging’