13 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम पिथौरागढ़ ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, दिए अहम निर्देश

डीएम पिथौरागढ़ ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, दिए अहम निर्देश

आज देर शाम जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जिला अस्पताल पिथौरागढ़ का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की आपातकालीन (इमरजेंसी) सेवाओं, विभिन्न वार्डों एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर उनके उपचार, चिकित्सकों की उपलब्धता, दवाइयों एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक भी प्राप्त किया तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। डीएम पिथौरागढ़ ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, दिए अहम निर्देश

जिलाधिकारी ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा संसाधनों, साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समयबद्ध, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। विशेष रूप से आपातकालीन सेवाओं में तत्परता बरतने, चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

See also  उत्तराखंड बीजेपी महिला मोर्चा का हरक सिंह रावत पर हमला

जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।