15 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने अपनी मां के लिए खरीदी साड़ी

सीएम धामी ने अपनी मां के लिए खरीदी साड़ी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज छठ पूजा पर्व से लौटते समय अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान खटीमा में एक अनूठी सहजता का परिचय दिया। इस दौरान उन्होंने मेलाघाट रोड पर दुकान पर रुक कर अपनी माता जी के लिए साड़ी खरीदी। सीएम धामी ने अपनी मां के लिए खरीदी साड़ी

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय व्यापारियों और दुकान स्वामियों से संवाद किया तथा उनके व्यापारिक स्थिति की जानकारी ली। एक स्थानीय प्रतिष्ठान से साड़ी खरीद कर उन्होंने वोकल फॉर लोकल और लघु व्यवसायियों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री की इस आत्मीय और सरल पहल से दुकान के स्वामियों तथा स्थानीय व्यापारियों में विशेष उत्साह व प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।

See also  कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम धामी