15 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

खटीमा में छठ महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी

खटीमा में छठ महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देर शाम पूर्वांचल सेवा समिति खटीमा, ऊधमसिंह नगर द्वारा आयोजित छठ महोत्सव में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने भगवान सूर्य नारायण की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड नंबर 14, संजय रेलवे पार्क के समीप छठ घाट सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को आस्था के महापर्व छठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए छठी मईया और भगवान सूर्य नारायण से सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने पूर्वांचल सेवा समिति और सभी स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छठ महापर्व आस्था,अनुशासन,तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनूठा संगम है। खटीमा में छठ महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा यह संदेश देती है कि सम्मान केवल शिखर पर खड़े व्यक्ति का नहीं,बल्कि कठिन संघर्षों से गुजरने वाले हर व्यक्ति का होना चाहिए। यह महान पर्व उत्तराखण्ड और पूर्वांचल की संस्कृतियों को आपस में जोड़ते हुए विविधता में एकता की सुंदर मिसाल पेश करता है।

See also  सीएम धामी ने किया ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का उद्घाटन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ‘विकास भी और विरासत भी’ के मूल मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है, जिसके तहत खटीमा में आस्था के सम्मान और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खटीमा में हर साल आने वाली बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ₹300 करोड़ से अधिक की लागत से ड्रेनेज प्लान स्वीकृत किया गया है, जिसका भूमि पूजन जल्द किया जाएगा। साथ ही खटीमा चौराहे से मेला घाट रोड तक हॉटमिक्स कार्य, मुख्य चौराहे से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ीकरण,मजोला रोड व नानकसागर से 17 मील (₹34 करोड़) तक की सड़कों के निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। देश के सीमावर्ती गांवों को ‘प्रथम गांव’ की संज्ञा देते हुए मेलघाट,सिसैया, नगला तराई जैसे गांवों के विकास के लिए ₹12 करोड़ के प्रस्ताव तथा भारामल बाबा मंदिर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विकास कार्य किए गए है।

See also  चंपावत में पशुपालकों की अहम बैठक, लिए बड़े फैसले, सरकार के रवैए पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा में केंद्रीय विद्यालय की नई इमारत तैयार हो चुकी है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लिए केंद्रीय मंत्री द्वारा ₹10 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि की घोषणा की गई है। चकरपुर में वन चेतना मैदान और वनखंडी महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है, जो भविष्य में एक बड़े आध्यात्मिक केंद्र के रूप में उभरेगा।

 

See also  सीएम धामी ने अपनी मां के लिए खरीदी साड़ी
Ad 1