20 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आज शामिल होंगे सीएम धामी, उत्तराखंड पवेलियन का करेंगे उद्घाटन

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आज शामिल होंगे सीएम धामी, उत्तराखंड पवेलियन का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले-2026 (IITF) में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखण्ड पवेलियन का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत उत्तराखण्ड दिवस समारोह के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सायं 6:00 बजे से ओपन एयर एम्फीथिएटर में आयोजित होगा। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आज शामिल होंगे सीएम धामी, उत्तराखंड पवेलियन का करेंगे उद्घाटन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे, जबकि उत्तराखण्ड सरकार में मंत्री भरत सिंह चौधरी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक लोक कलाओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। इस आयोजन के माध्यम से देश-विदेश से आए आगंतुकों को देवभूमि की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं और लोकजीवन से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

See also  सीएम धामी ने कैंट विधानसभा को दी करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात

इस वर्ष भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की थीम ‘विकास और विरासत’ रखी गई है। इसी थीम के अनुरूप उत्तराखण्ड पवेलियन में प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक उत्पादों, स्थानीय हस्तशिल्प और उद्यमिता को प्रदर्शित किया जा रहा है। यह आयोजन उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

See also  सीएम घोषणाओं को लेकर धामी ने बजट को दी मंजूरी
Ad 1