मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए ₹5.19 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन विकास कार्यों से संबंधित क्षेत्रों में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, शहरी प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आमजन को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत लीती से मां होकरा मंदिर तक ट्रेक रूट एवं व्यू प्वाइंट के निर्माण कार्यों के लिए ₹88.79 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹53.27 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल में कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने हेतु विद्युत पोल स्थापित करने, विद्युत लाइन निर्माण एवं लाइन शिफ्टिंग के ₹344.04 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹137.61 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर के खटीमा विधानसभा क्षेत्र में 300 हैंडपंप लगाए लगाए जाने के लिए ₹86.57 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

More Stories
सीएम धामी ने कैंट विधानसभा को दी करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आज शामिल होंगे सीएम धामी, उत्तराखंड पवेलियन का करेंगे उद्घाटन
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय पीयर लर्निंग कार्यशाला का आयोजन