23 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बरम-कनार सड़क की मांग को लेकर आंदोलन तेज, लोगों ने किया सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई का ऐलान

बरम-कनार सड़क की मांग को लेकर आंदोलन तेज, लोगों ने किया सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई का ऐलान

बरम-कनार सड़क की मांग को लेकर चल रहा आमरण अनशन आज 12वें दिन में पहुंच गया है। आज आंदोलन ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। आज सुबह 11:30 बजे ग्रामीणों ने धरना स्थल से जुलूस निकाला और कलेक्टर परिसर की परिक्रमा की।

जुलूस के बाद जिलाधिकारी के कार्यालय के गेट पर बरम-कनार सड़क की मांग को लेकर आंदोलन तेज, लोगों ने किया सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई का ऐलान कनार के 80 वर्षीय बुजुर्ग चंद्र सिंह बोरा ने सरकार की अनदेखी के विरोध में अपना सिर मुंडवाकर केश त्याग किया और सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज किया।

80 साल के बुजुर्ग का डीएम गेट पर मुंडन करवाना पूरे परिसर में चर्चा का विषय बन गया। लोगों का कहना था – _”जिस उम्र में बुजुर्ग को घर में आराम करना चाहिए, वो आज सड़क के लिए अपने बालों का त्याग कर रहा है।”_

आज से महेंद्र सिंह परिहार भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। महेंद्र सिंह जी कोई आम ग्रामीण नहीं हैं। वे *कनार देवी मंदिर के प्रमुख पुजारी हैं। कनार देवी इस पूरे क्षेत्र का प्रसिद्ध शक्तिपीठ है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

पुजारी जी के अनशन पर बैठने के बाद पूरे क्षेत्र में भावनात्मक लहर दौड़ गई है।

आज आंदोलन को किस-किस का समर्थन मिला?

आज धरना स्थल पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। समर्थन देने पहुंचे:

*1. चंचल बोरा -* युवा नेता

*2. लक्ष्मण सिंह महर-* परिसर, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, पिथौरागढ़

*3. लवराज वर्मा -* छात्र संघ अध्यक्ष, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, पिथौरागढ़

*4. दुर्गा प्रसाद  -* अध्यक्ष, एससी-एसटी प्रकोष्ठ, कांग्रेस पार्टी

*5. टीका सिंह -* ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, मेतली, अपने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ

*6. गोरीछाल क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण -* महिला एवं युवा शक्ति बड़ी संख्या में पहुंची

सभी ने एक स्वर में कहा – _”ये लड़ाई सिर्फ कनार की नहीं, ये पूरे पहाड़ के स्वाभिमान की लड़ाई है।

धरना स्थल पर मौजूद प्रमुख लोग

पदम सिंह, , जगत सिंह, भरत सिंह, भगत सिंह, बसंत सिंह, देवेंद्र सिंह, जयंती देवी, धर्म सिंह, कुंदन सिंह, योगेंद्र सिंह, जीवन सिंह, रमेश सिंह परिहार, मोहन सिंह परिहार, बाला सिंह, चंद्र सिंह, जगदीश परिहार, मीना देवी, देवकी देवी, प्रकाश परिहार, नीरज सिंह, अर्जुन सिंह, केदार सिंह, मनोज सिंह, हरि सिंह, पार्वती देवी, बबिता देवी, सुनीता देवी, प्रेम सिंह परिहार, ईश्वरी प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, बलदेव राम, राजेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार, कुशल सिंह, विक्रम सिंह, प्रकाश सिंह आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों की चेतावनी

80 वर्षीय बुजुर्ग के मुंडन और कनार देवी के पुजारी के अनशन के बाद ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर अब भी सरकार ने बरम-कनार सड़क का लिखित आदेश जारी नहीं किया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

मुख्य मांग

1. बरम-कनार सड़क का निर्माण तुरंत शुरू हो, लिखित आदेश जारी हो।

2. 21 नवंबर की रात महिला अनशनकारियों के साथ हुई घटना की जांच हो।

3. जब तक लिखित आदेश नहीं, अनशन जारी रहेगा।