26 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के विजेताओं की इनामी राशि बढ़ाने का ऐलान

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के विजेताओं की इनामी राशि बढ़ाने का ऐलान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ‘मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी’ के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में वृद्धि किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके तहत न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम पुरस्कार ₹300 से बढ़ाकर ₹400, द्वितीय पुरस्कार ₹200 से बढ़ाकर ₹300 तथा तृतीय पुरस्कार ₹150 से बढ़ाकर ₹200 किया जाएगा।

विधानसभा स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की राशि क्रमशः ₹500, ₹400 एवं ₹300 से बढ़ाकर ₹700, ₹500 एवं ₹400 की गई है। इसी प्रकार संसदीय क्षेत्र स्तर पर पुरस्कार राशि ₹800, ₹600 एवं ₹400 से बढ़ाकर क्रमशः ₹1,000, ₹800 एवं ₹600 तथा राज्य स्तर पर ₹1,500, ₹1,000 एवं ₹700 से बढ़ाकर क्रमशः ₹2,000, ₹1,500 एवं ₹1,000 की गई है।

See also  अंकिता भंडारी के माता-पिता पिता के साथ घटी कांग्रेस, दोषी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

मुख्यमंत्री द्वारा ‘मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी’ के अंतर्गत ओवरऑल विजेता जनपद को प्रदान किए जाने वाले मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख किए जाने का भी अनुमोदन दिया गया है। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में वर्तमान में शामिल 32 खेलों की संख्या बढ़ाकर 50 किए जाने तथा आयोजन के लिए कुल धनराशि में यथोचित वृद्धि किए जाने को मंजूरी दी गई है। इसमें विशेष रूप से प्रदेश के पारंपरिक खेलों को शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में ‘मुख्यमंत्री खेल क्लब’ का गठन किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को होमगार्ड के जवानों की भांति मानदेय दिए जाने के संबंध में समिति गठित कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

See also  गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर सामाजिक समरसता संदेश यात्रा का उत्तराखंड में भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री द्वारा आमवाला स्थित युवा केंद्र से लगी रिक्त भूमि पर मिनी स्टेडियम एवं अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण के लिए संबंधित भूमि को युवा कल्याण विभाग के नाम हस्तांतरित किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को भी अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढकना बडोला में श्री ऐड़ी ब्यानधुरा भूमिया मेला स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए ₹109.88 लाख (एक करोड़ नौ लाख अठासी हजार रुपये मात्र) की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

See also  बैणी-भुली योजना को कांग्रेस ने बताया ठगने की स्कीम