27 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पांच साल में कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर धामी सरकार की क्या उपलब्धियां

पांच साल में कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर धामी सरकार की क्या उपलब्धियां

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में विगत पांच वर्षों के दौरान उत्तराखण्ड में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और कानूनी जवाबदेही तय करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून से लेकर समान नागरिक संहिता तक लागू कर उत्तराखण्ड ने देश के सामने कानून आधारित शासन व्यवस्था का मॉडल प्रस्तुत किया है।

उत्तराखण्ड 27 जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बना। इसके तहत विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे विषयों पर सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक कानून लागू किया गया है। इसी तरह सरकारी भर्ती परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक रोकने के लिए वर्ष 2023 में नकल विरोधी कानून लागू किया गया। इसके तहत संगठित तरीके से परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले गिरोहों और संस्थाओं के लिए आजीवन कारावास तक की सजा तथा 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है। अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति जब्त करने और दोषियों को भर्ती परीक्षाओं से प्रतिबंधित करने की व्यवस्था भी की गई है।

See also  कृषि और उद्यान के क्षेत्र में सरकार ने तेजी से आगे बढ़ाए कदम

धर्मांतरण विरोधी कानून को वर्ष 2022 में और सख्त किया गया। इसके तहत बल, प्रलोभन, धोखाधड़ी, अनुचित प्रभाव, दबाव या विवाह के माध्यम से अवैध धर्म परिवर्तन कराने पर रोक लगाई गई है। वहीं, दंगों, बंद और विरोध प्रदर्शनों के दौरान सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से भरपाई कराने के लिए उत्तराखण्ड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली अधिनियम, 2024 लागू किया गया। इसके तहत नुकसान का आकलन करने और जिम्मेदार लोगों से मुआवजा वसूलने के लिए दावा अधिकरण गठित करने का प्रावधान है।

प्रदेश में भूमि की अनियंत्रित खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से सख्त भू-कानून लागू किया गया। इसके तहत हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़कर प्रदेश के 11 पर्वतीय जिलों में बाहरी राज्यों के लोग कृषि और उद्यान भूमि नहीं खरीद सकते। इसका उद्देश्य स्थानीय भूमि संसाधनों और हितों की सुरक्षा करना है। राज्य में 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को धार्मिक स्थलों के नाम पर किए गए अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। इसके अलावा धार्मिक भावनाओं का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी करने वाले छद्मवेशधारियों के विरुद्ध ऑपरेशन कालनेमि शुरू किया गया।

See also  दून यूनिवर्सिटी में किया गया स्व गणना पर जागरुकता शिविर का आयोजन