28 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

दून यूनिवर्सिटी में किया गया स्व गणना पर जागरुकता शिविर का आयोजन

दून यूनिवर्सिटी में किया गया स्व गणना पर जागरुकता शिविर का आयोजन

गृह मंत्रालय, भारत सरकार के जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तराखण्ड (DCO UK) की ओर से दून विश्वविद्यालय, देहरादून में एक विशेष ‘स्व-गणना (Self-Enumeration) जागरूकता एवं सहायता शिविर’ का आयोजन किया गया।

इस शिविर में जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तराखण्ड की निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों से संवाद किया और उन्हें जनगणना-2027 के अंतर्गत उपलब्ध डिजिटल स्व-गणना (Self-Enumeration) सुविधा के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे तकनीक का उपयोग करते हुए स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज करें तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। दून यूनिवर्सिटी में किया गया स्व गणना पर जागरुकता शिविर का आयोजन

See also  अंकिता भंडारी चैट सार्वजनिक प्रकरण, FIR दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे विनोद आर्य

दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने जनगणना कार्य निदेशालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों के युवा समाज में डिजिटल जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया और जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

उप निदेशक आर. के. बनवारी एवं निदेशालय की तकनीकी टीम ने उपस्थित प्रतिभागियों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया का लाइव डेमो दिया और मौके पर ही कई छात्रों व शिक्षकों की स्व-गणना प्रक्रिया को पूर्ण कराया।

See also  उत्तरकाशी के अग्निकांड प्रभावित गांव पवाणी में सीएम धामी की लोगों से मुलाकात दिया हर संभव मदद का भरोसा