28 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

देहरादून में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

क्षेत्रीय प्राधिकरण, विदेश व्यापार महानिदेशालय, दिल्ली तथा उद्योग निदेशालय, उत्तराखण्ड के संयुक्त तत्वावधान में  देहरादून में ‘मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाना’ (Leveraging Free Trade Agreements-FTAs) विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME), उद्यमियों और निर्यातकों को मुक्त व्यापार समझौतों के प्रावधानों, उपलब्ध अवसरों एवं निर्यात संभावनाओं से अवगत कराते हुए वैश्विक बाजारों से जोड़ने पर चर्चा की गई।देहरादून में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

कार्यशाला में प्रतिभाग करते हुए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि यह कार्यशाला प्रदेश के उद्यमियों, निर्यातकों और विशेष रूप से MSME इकाइयों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने तथा उनकी निर्यात क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात और न्यूजीलैंड जैसे देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों के माध्यम से भारतीय उत्पादों को शून्य अथवा रियायती सीमा शुल्क पर विदेशी बाजारों में प्रवेश के नए अवसर मिले हैं।

See also  विकास योजनाओं के लिए 56 करोड़ का बजट मंजूर

उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड का निर्यात वर्ष 2017-18 में ₹10,836 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2025-26 में ₹13,802 करोड़ हो गया है। ‘इन्वेस्ट उत्तराखण्ड’ सिंगल विंडो पोर्टल के माध्यम से विगत तीन वर्षों में 6,932 परियोजनाओं के लिए ₹70,397 करोड़ के पूंजी निवेश प्रस्तावों को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पौड़ी, चमोली एवं अल्मोड़ा में विशेष औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमित वर्मा एवं अपर महानिदेशक विदेश व्यापार निखिल वर्मा ने विभिन्न देशों के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौतों, इनके अंतर्गत उपलब्ध सीमा शुल्क रियायतों, उत्पादों के मूल देश संबंधी नियमों (Rules of Origin), निर्यात संवर्धन मिशन (EPM) तथा जिलों को निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल (DEH) के संबंध में जानकारी दी।

See also  बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत अंडरग्राउंड की जाएंगी बिजली की लाइनें, डीएम चमोली ने की समीक्षा बैठक

महानिदेशक एवं आयुक्त उद्योग, उत्तराखण्ड श्री सौरभ गहरवार ने प्रदेश के औद्योगिक परिवेश, निवेश की संभावनाओं तथा निर्यात संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

कार्यशाला के तकनीकी सत्रों में विभिन्न निर्यात संवर्धन परिषदों एवं उद्योग संगठनों के विशेषज्ञों ने कृषि, प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों, हस्तशिल्प, सेवा एवं इंजीनियरिंग क्षेत्रों में उत्तराखण्ड के लिए उपलब्ध निर्यात अवसरों पर विस्तृत प्रस्तुतियां दीं। उद्योग निदेशालय के अधिकारियों ने प्रदेश की निर्यात नीति के अंतर्गत उपलब्ध वित्तीय प्रोत्साहनों, गुणवत्ता प्रमाणन तथा लॉजिस्टिक्स सुविधाओं की जानकारी भी दी।

संवाद सत्र में उद्यमियों, निर्यातकों एवं उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों से निर्यात प्रक्रिया, मुक्त व्यापार समझौतों के व्यावहारिक उपयोग एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच से जुड़े विषयों पर चर्चा की तथा अपने सुझाव दिए।

See also  मुख्य सचिव ने शासकीय कार्यों में एआई का इस्तेमाल किए जाने के निर्देश दिए

कार्यशाला में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI), भारतीय उद्योग परिसंघ (CII), इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद (EEPC), हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (EPCH), कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) तथा सेवा निर्यात संवर्धन परिषद (SEPC) के प्रतिनिधियों सहित प्रदेश के उद्यमियों एवं निर्यातकों ने प्रतिभाग किया।